हिंदी विलोम शब्द-विलोम शब्द क्या है ?
हिंदी विलोम परिभाषा ;-
विलोम शब्द का अर्थ है ‘उल्टा’ सबसे पहले आपको जरूरत है कि आप उल्टा का अर्थ समझे विलोम का मतलब क्या है ? जैसे दिन-रात, बहुत साधारण सा उदाहरण अगर मैं आपको देना चाहूं तो आप ऐसे समझ सकते हैं की दिन में आप जागते हैं लेकिन जगना का उल्टा रात को आप सोते हैं तो आप समझ सकते हैं दिन का उल्टा रात हुआ । यहां आपको एक बात और ध्यान रखने की जरूरत है शब्द का विलोम उसी व्याकरणिक कोटि का होगा जिसका वह मूल शब्द है मुझे पता है आपको इस लाइन का मतलब नहीं समझ में आया है तो बहुत सरल भाषा में हम लोग समझेंगे जैसे – आकाश- पाताल आकाश संज्ञा है आकाश का उल्टा (विलोम) पाताल है और पाताल भी संज्ञा है तो व्याकरण कोटि का आशय यही है कि अगर जो पहला शब्द है वह संज्ञा है तो उसका उल्टा(विलोम) भी संज्ञा शब्द ही होगा । विलोम शब्द हमेशा सजातीय ही होते हैं । अर्थात संज्ञा शब्द का विलोम संज्ञा शब्द , सर्वनाम शब्द का विलोम सर्वनाम शब्द , विशेषण शब्द का विलोम विशेषण शब्द , क्रिया शब्द का विलोम क्रिया शब्द , क्रिया विशेषण का विलोम क्रिया विशेषण होता है विलोम शब्दों के निर्माण में उपसर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है
नोट :- बहुत ध्यान से एक-एक शब्द को समझिएगा यह अध्याय शब्द शुद्धि जिसे वर्तनी शुद्धि बोला जाता है उसमें आपको बहुत मदद मिलेगी ।
निम्नलिखित उपसर्ग को जोड़कर विलोम शब्द बनाए जाते हैं – 
‘अ’ - उपसर्ग जोड़कर – जैसे :- सभ्य – असभ्य , हिंसा – अहिंसा , सामान्य – असामान्य , न्याय – अन्याय
लौकिक – अलौकिक ,
समझते हैं उपसर्ग का अर्थ - उपसर्ग शब्दों के आरंभ में लगता है और अर्थ में परिवर्तन कर देता है जैसे आप ऊपर देख सकते हैं लिखा है ‘सभ्य’ जब सभ्य शब्द के आरंभ में ‘अ’ उपसर्ग लग गया तो इसका अर्थ बदल गया और शब्द हो गया असभ्य । “असभ्य” शब्द का अर्थ होता है वह व्यक्ति या व्यवहार जो शिष्टाचार, विनम्रता, या सामाजिक नियमों का पालन नहीं करता हो। यह किसी के अनुचित या असंस्कृत आचरण, बुरे व्यवहार, या अज्ञानी होने का संकेत भी हो सकता है। लेकिन सभ्य शब्द का अर्थ (मतलब) होता है जिन में शिष्टाचार विनम्रता या सामाजिक नियमों का पालन करने का , अच्छे आचरण , अच्छे व्यवहार , इन सब गुण मौजूद रहते हैं तो वह सभ्य कहलाता है ।
‘अप’ उपसर्ग जोड़कर :– यश – अपयश , उत्कर्ष – अपकर्ष , मान – अपमान , कीर्ति - अपकीर्ति
‘अन्’ उपसर्ग जोड़कर: – अंगीकार – अनगींकार उत्तरित – अनुत्तरित , अस्तित्व – अनस्तित्व ।
‘निस् , निश् , निष्’ उपसर्ग जोड़कर :– ‘पाप’ – निष्पाप , सक्रिय – निष्क्रिय , सशुल्क – नि:शुल्क , सचेष्ट – निश्चेष्ट , तेज :– निस्तेज ।
‘निर्’ उपसर्ग जोड़कर :– अभिमान – निरभिमान , सापेक्ष – निरपेक्ष , आदर – निरादर , सामिष – निरामिष , सलज्ज – निर्लज्ज ।
‘प्रति’ उपसर्ग जोड़कर :– आगामी – प्रतिगामी , वादी – प्रतिवादी , रूप – प्रतिरूप , घात – प्रतिघात
‘दुर्’ उपसर्ग जोड़कर :– सुबोध – दुर्बोध , सज्जन - दुर्जन , सुव्यवस्थित – दुर्व्यवस्थित ।
‘दुस्’ उपसर्ग जोड़कर :– सच्चरित्र – दुश्चरित्र , सत्कर्म ।
‘कु’ उपसर्ग जोड़कर :– सुपुत्र – कुपुत्र , सुपाच्य – कुपाच्य , सन्मार्ग – कुमार्ग , सुपात्र – कुपात्र ।
अन्य विधि द्वारा विलोम शब्द :–
लिंग परिवर्तन द्वारा - जैसे राजा- रानी राजा का लिंग पुरुष है और रानी का लिंग महिला है यहां पर यह दोनों शब्द एक दूसरे की विलोम है - भाई - बहन , वर – कन्या , माता – पिता , नर – नारी , लड़का - लड़की , गाय – बैल आदि
उपसर्ग परिवर्तन द्वारा – आदान – प्रदान , सुलभ - दुर्लभ , आयात – निर्यात , संयोग – वियोग
प्रत्यय प्रयुक्त शब्द परिवर्तन द्वारा – प्रत्यय शब्द के अंत में लगता है –केंद्रभिगामी - केंद्रापसारी , गतिवान – गतिहीन
नञ्ञ शब्द द्वारा - यह ऐसे शब्द होते हैं जिनसे पता चलता है नकारात्मकता (नहीं) के बारे में -सभ्य – असभ्य , संभव – असंभव , लौकिक – अलौकिक , आदि – अनादि
भिन्न शब्द द्वारा – लाभ – हानि , कटु – मधु , गुरू – लघु , मूक – वाचाल
विलोम शब्द से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए विलोम शब्द -
| शब्द | विलोम | शब्द | विलोम | 
| अग्रज | अनुज | अध | पूर्ण | 
| अमृत | विष | अनुग्रह | विग्रह | 
| अनुरूप | प्रतिरूप | अनुकूल | प्रतिकूल | 
| अर्जुन | व्ययन | अनिवार्य | ऐच्छिक | 
| अश्लील | श्लील | आवृत | अनावृत | 
| अनुरक्त | विरक्त | आशा | निराशा | 
| अन्तर्मुखी | बहीर्मुखी | आगत | अनागत | 
| ओजस्वी | कान्तिहीन | आमिष | निरामिष | 
| अपशकुन | शकुन | आदर | निरादर | 
| अत्यधिक | अत्यल्प | आदि | अन्त | 
| अर्वाचीन | प्राचीन | आर्द्र | शुष्क | 
| अभिज्ञ | अनभिज्ञ | आचार | अनाचार | 
| भिज्ञ | अनभिज्ञ | आवेशित | अनावेशित | 
| विज्ञ | अनभिज्ञ | आवाहन | विसर्जन | 
| अल्पज्ञ | बहुज्ञ / सर्वज्ञ | आसक्त | विरक्त | 
| अथ | इति | आकाश | पाताल | 
| अनुरक्ति | वीरक्ति | आवरण | अनावरण | 
| अवनत | उन्नत | आकलन | विकलन | 
| अमित | परिमित | आविर्भाव | तिरोभाव | 
| अधिकृत | अनधिकृत | आवर्तक | विवर्तक | 
| अनुलोम | प्रतिलोम | आभ्यान्तर | बाह्य | 
| अलभ्य | लभ्य | ईप्सित | अनीप्सित | 
| अपव्यय | मितव्यय | उथला | गहरा | 
| अतिवृष्टि | अनावृष्टि | उद्धत | विनीत | 
| अवनि | अम्बर | कृपण | उदार | 
| अवर | प्रवर | कृपण | अनुदार | 
| उक्त | अनुक्त | नया | पुराना | 
| उपजाऊ | ऊसर | उत्थान | पतन | 
| उल्लास | नैराश्य | उद्यम | आलस्य | 
| उपत्यका | अधित्यका | उदय | अस्त | 
| उन्मूलन | रोपण | उन्मीलन | निमीलन | 
| उदात | अनुदात्त | उदार | अनुदार | 
| उत्कर्ष | अपकर्ष | उम्मीद | मायूसी | 
| उपकार | अपकार | उत्तरायण | दक्षिणायन | 
| उपयोग | निरुपयोग | एकता | अनेकता | 
| उपयोग | अनुपयोग | ऐहिक | पारलौकिक | 
| उपयोग | दुरूपयोग | ऋजुता | वक्रता | 
| कथित | अकथित | कुटिल | ऋजु | 
| कर्कश | मधुर | छिछला | गहरा | 
| कृत्रिम | प्राकृतिक | जड़ | चेतन | 
| कौटिल्य | आर्जव | जोड़ | घटाव | 
| कृतज्ञ | कृतघ्न | ज्येष्ठ | कनिष्ठ | 
| गौण | मुख्य | जटिल | सरल | 
| गम्य | अगम्य | जंगम | स्थावर | 
| गति | मन्द | तामसिक | सात्विक | 
| गाढा | पतला | तिमिर | आलोक | 
| गुप्त | प्रकट | तीक्ष्ण | मन्द | 
| गुण | दोष | दयालु | नीर्दय | 
| गौरव | लाघव | दीर्घायु | अल्पायु | 
| गमन | आगमन | दिवस | विभावरी | 
| ग्रस्त | मुक्त | धनी | नीर्धन | 
| गणतंत्र | राजतंत्र | धनी | दरिद्र | 
| घृणा | प्रेम | नष्ट | सर्जन | 
| चिरन्तन | नश्वर | नवीन | प्राचीन | 
| चोर | साह | निंदा | स्तुति | 
| निर्भीक | कातर | निर्बल | सबल | 
| निर्दय | सदय | निर्भीक | कायर | 
| नश्वर | शाश्वत | योगी | भोगी | 
| निर्मल | मलिन | राग | द्वेष | 
| परिसीमन | असीमन | राग | विराग | 
| प्रफुल्ल | म्लान | राजा | रंक | 
| प्रतिकूल | अनुकूल | राजा | रानी | 
| पाश्चात्य | पौरस्त्य | राग | विराग | 
| प्रचुर | अल्प | राजा | प्रजा | 
| परुष | कोमल | रथी | विरथ | 
| प्रभावी | अप्रभावी | लोक | परलोक | 
| प्रभावी | निष्प्रभावी | लाघव | विस्तार | 
| प्रभावी | प्रभावशून्य | लौकिक | अलौकिक | 
| परिश्रम | विश्राम | वक्ता | श्रोता | 
| प्रसारण | आकुंचन | व्यास | समास | 
| पृथ्वी | आकाश | विमुख | उन्मुख | 
| प्राचीन | अर्वाचीन | वृध्दि | क्षय | 
| परमार्थ | स्वार्थ | विकीर्ण | एकत्र | 
| प्रत्यक्ष | परोक्ष | विराट | क्षुद्र | 
| पोषक | शोषक | विग्रह | संधि | 
| पृथक | संयुक्त | वादी | प्रतिवादी | 
| बंधन | मुक्ति | विश्लेषण | संश्लेषण | 
| बहिरंग | अन्तरंग | शीत | उष्ण | 
| भूगोल | खगोल | शाश्वत | क्षणिक | 
| मूर्त | अमूर्त | शुक्ल | कृष्ण | 
| महान | तुच्छ | सम | विषम | 
| मुर्दनी | जीवन्तता | सुप्त | जाग्रत | 
| मितव्यय | अपव्यय | सम्मुख | विमुख | 
| मूक | वाचाल | स्वर्ग | नरक | 
| मौन | मुखरता | स्वाधीन | पराधीन | 
| मधुर | तीक्ष्ण,कटु | सन्मार्ग | कुमार्ग | 
| महात्मा | दूरात्मा | समष्टि | व्यष्टि | 
| यथार्थ | कृत्रिम | सत्कार | तिरस्कार | 
विलोम शब्द से संबंधित प्रश्न उत्तर 
Q. आवाहन का विलोम है । 
A. अवगाहन  
B. तिरोभाव 
C.विसर्जन 
D. धन्यवाद 
 Ans. C
Q. आसक्त का विलोम है । 
A.विरक्त  
B. अनुरक्त 
C. सशंकित 
D. विभक्त 
Ans. A
Q. आकाश का विलोम बताइए । 
A. धरती 
B.पाताल 
C. अनर्थ 
D. अनघ 
 Ans. B
Q. आवरण शब्द का विलोम है । 
A.अनावरण 
B. आचरण 
C. सुवरण  
D. अवज्ञा 
 Ans. A
Q. आकलन शब्द का विलोम है । 
A.विकलन  
B. संकलन 
C. समाकलन 
D. प्राक्कलन 
 Ans. A
Q. आविर्भाव शब्द का विलोम है । 
A. अनाविर्भाव  
B. विभाव 
C. अविर्भाव  
D. तिरोभाव  
Ans. 
Q. आवर्तक का विलोम है । 
A.विवर्तक 
B. समर्थक 
C. समावर्तक 
D. अग्रिम 
 Ans. A
Q. आहूत का विलोम शब्द है । 
A. हूत  
B. अनुहूत  
C. अपहूत  
D.अनाहूत 
Ans. D
Q. आभ्यन्तर का विलोम होता है । 
A.बाह्य  
B. अंदर का 
C. मध्य 
D. अभी - अभी 
 Ans. A
Q. ईप्सित शब्द का विलोम है । 
A.अनीप्सित 
B. अभीप्सित 
C. अधीप्सित  
D. कुत्सित 
 Ans. A
Q. उथला शब्द का विलोम है । 
A.गहरा 
B. छिछला 
C. समतल 
D. उभार  
 Ans. A
Q. उध्दत शब्द का विलोम क्या है । 
A. विनय  
B. अवनति 
C. अनुदार 
D.विनीत 
 Ans. D
Q. कृपण का विलोम है । 
A. तंगदिल 
B. कंजूस 
C.उदार  
D. उधार  
Ans. C
Q. उक्त शब्द का विलोम है । 
A.अनुक्त  
B. उपयुक्त  
C. अनुपयुक्त 
D. उपर्युक्त 
 Ans. A
Q. उपजाऊ का विलोम है । 
A. सिंचित 
B. खाद  
C.उसर 
D. बंजर 
 Ans. C
Q. उत्थान का विलोम शब्द क्या है । 
A. प्रस्थान 
B.पतन 
C. विस्थापन 
D. अनुत्थान  
विलोम शब्द से संबंधित प्रश्न उत्तर
Q. आवाहन का विलोम है ।
| A. अवगाहन | B. तिरोभाव | C.विसर्जन | D. धन्यवाद | 
Ans. C
Q. आसक्त का विलोम है ।
| A.विरक्त | B. अनुरक्त | C. सशंकित | D. विभक्त | 
Ans. A
Q. आकाश का विलोम बताइए ।
| A. धरती | B.पाताल | C. अनर्थ | D. अनघ | 
Ans. B
Q. आवरण शब्द का विलोम है ।
| A.अनावरण | B. आचरण | C. सुवरण | D. अवज्ञा | 
Ans. A
Q. आकलन शब्द का विलोम है ।
| A.विकलन | B. संकलन | C. समाकलन | D. प्राक्कलन | 
Ans. A
Q. आविर्भाव शब्द का विलोम है ।
| A. अनाविर्भाव | B. विभाव | C. अविर्भाव | D. तिरोभाव | 
Ans.
Q. आवर्तक का विलोम है ।
| A.विवर्तक | B. समर्थक | C. समावर्तक | D. अग्रिम | 
Ans. A
Q. आहूत का विलोम शब्द है ।
| A. हूत | B. अनुहूत | C. अपहूत | D.अनाहूत | 
Ans. D
Q. आभ्यन्तर का विलोम होता है ।
| A.बाह्य | B. अंदर का | C. मध्य | D. अभी - अभी | 
Ans. A
Q. ईप्सित शब्द का विलोम है ।
| A.अनीप्सित | B. अभीप्सित | C. अधीप्सित | D. कुत्सित | 
Ans. A
Q. उथला शब्द का विलोम है ।
| A.गहरा | B. छिछला | C. समतल | D. उभार | 
Ans. A
Q. उध्दत शब्द का विलोम क्या है ।
| A. विनय | B. अवनति | C. अनुदार | D.विनीत | 
Ans. D
Q. कृपण का विलोम है ।
| A. तंगदिल | B. कंजूस | C.उदार | D. उधार | 
Ans. C
Q. उक्त शब्द का विलोम है ।
| A.अनुक्त | B. उपयुक्त | C. अनुपयुक्त | D. उपर्युक्त | 
Ans. A
Q. उपजाऊ का विलोम है ।
| A. सिंचित | B. खाद | C.उसर | D. बंजर | 
Ans. C
Q. उत्थान का विलोम शब्द क्या है ।
| A. प्रस्थान | B.पतन | C. विस्थापन | D. अनुत्थान | 
Ans. A
Q. अमित शब्द का विलोम है ।
| A. सुमित | B. कुमित | C.परिमित | D. दुर्मित | 
Ans. C
Q. अधिकृत शब्द का विलोम है ।
| A. अनाधिकृत | B.अनधिकृत | Cअनाधिकारिक | D. प्राधिकृत | 
Ans. B
Q. अनुलोम शब्द का विलोम है ।
| A. सुलोम | B.प्रतिलोम | C. अनलोम | D. अवलोम | 
Ans. B
Q. अलभ्य का विलोम शब्द है ।
| A. सुगम | B. सहज | C. सरल | D.लभ्य | 
Ans. D
Q. अपव्यय का विलोम है ।
| A. अल्पव्यय | B.मितव्यय | C. अव्यय | D. व्यय | 
Ans. B
Q. अतिवृष्टि का विलोम है ।
| A. अल्पवृष्टि | B. लघुवृष्टि | C.अनावृष्टि | D. न्यूनवृष्टि | 
Ans. C
Q. अवर का विलोम शब्द है ।
| A. लघु | B.प्रवर | C. सुवर | D. कनिष्ठ | 
Ans. B
Q. इनमें से अनुग्रह शब्द का विलोम कौन है ।
| A. आग्रह | B. संग्रह | C. ग्रहण | D.विग्रह | 
Ans. D
Q. अनिवार्य का विपरीतार्थक शब्द है ।
| A. निवारणीय | B.ऐच्छिक | C. अनावश्यक | D. आवश्यक | 
Ans. B
Q. अनुकूल का विलोम है ।
| A. सकूल | B.प्रतिकूल | C. मनोकूल | D. अकूल | 
Ans. B
Q. आवृत शब्द का विलोम है ।
| A. विमोचित | B. आच्छन्न | C. परिच्छिन्न | D.अनावृत | 
Ans. D
Q. आशा जीवन में प्रकाश का संचार करती है, आशा शब्द का विलोम शब्द बताइए ।
| A. उदास | B. दु:ख | C.निराशा | D. हताशा | 
Ans. C
Q. आगत का विलोम क्या होगा ।
| A.अनागत | B. विगत | C. तथागत | D. स्वागत | 
Ans. A
Q. आमिष का विलोम शब्द होगा ।
| A. सामिष | B.निरामिष | C. मांसाहारी | D. शाकाहारी | 
Ans. B
Q. हमें सभी का आदर करना चाहिए । आदर का विलोम शब्द बताइए —
| A. बेइज्जत | B. असम्मान | C. अपमान | D.निरादर | 
Ans. D
Q. आदि का विलोम शब्द क्या होगा ।
| A. समाप्त | B. खत्म | C.अन्त | D. आखरी | 
Ans. C
Q. आर्द्र का विलोम शब्द है ।
| A. नम | B.शुष्क | C. गीला | D. लचीला | 
Ans. B
Q. आचार का विलोम शब्द है ।
| A.अनाचार | B. आनाचार | C. अत्याचार | D. विचार | 
Ans. A
Q. आवेशित शब्द का विलोम है ।
| A.अनावेशित | B. अनावृष्टि | C. अनावृत | D. अनाश्रित | 
 
Post a Comment